KGMU में नर्सिंग छात्रों के प्रदर्शन का तीसरा दिन:पढ़ाई छोड़ धरने पर बैठे स्टूडेंट्स, डीन-प्रिंसिपल को पद से हटाने पर अड़े
लखनऊ में नर्सिंग स्टूडेंट्स का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मेन गेट के सामने पढ़ाई छोड़ कर धरने पर बैठे है। इस दौरान बीच-बीच में नारेबाजी भी हो रही है। छात्रों का कहना है कि जब तक डीन और प्रिंसिपल को उनके पदों से हटाया नहीं जाता, धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। 19 सितंबर को 2025 बैच की नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के बाद से नर्सिंग स्टूडेंट्स में जबरदस्त आक्रोश है। पिछले सप्ताह 2 दिनों तक धरना देने के बाद कुलपति के आश्वासन पर छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया था। पर 4 दिन की मोहलत देने के बाद भी मांगें न जाने पर सोमवार को एक बार फिर स्टूडेंट्स धरने पर बैठ गए। तब से लगातार धरना जारी। इस बीच KGMU प्रशासन की तरफ से प्रदर्शन खत्म कर स्टूडेंट्स से क्लास जॉइन करने की अपील भी की गई। पर स्टूडेंट्स में अभी भी गहरी नाराजगी है।
KGMU प्रशासन बोला- छात्रा की मौत की जांच जारी लखनऊ के KGMU में नर्सिंग छात्रों के दोबारा शुरू हुए प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित बयान जारी कर कहा कि छात्रा की मौत की घटना की जांच चल रही है। वाराणसी में छात्रा को मिले इलाज से जुड़े जरूरी मेडिकल सबूत का इंतजार है। इसके मिलने के बाद जांच पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने बताया कि छात्राओं ने 21 सितंबर को प्रदर्शन शुरू किया था। कुलपति के हस्तक्षेप के बाद छात्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था। कुलपति ने उनकी सभी शिकायतों को सुना और उन्हें दूर करने के लिए रोडमैप तैयार करने का भरोसा दिया था। दोबारा आंदोलन के बाद भी कक्षाओं में जाने की अपील 26 सितंबर को छात्रों के साथ दोबारा बैठक हुई। इसमें तैयार रोडमैप साझा किया गया। छात्रों को बताया गया कि सभी जरूरी SOP तैयार हैं और उन्हें साझा किया जाएगा। इस्तीफे से जुड़ी मांग पर प्रशासन ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद 28 सितंबर को छात्रों ने फिर आंदोलन शुरू कर दिया और कक्षाओं में जाने से इन्कार कर दिया। KGMU ने कहा कि छात्रों से आंदोलन वापस लेकर पढ़ाई शुरू करने की अपील की गई है। जिम्मेदार पाए जाने वालों पर होगी कार्रवाई KGMU ने कहा कि छात्रा की मौत से जुड़े घटनाक्रम की जांच की जा रही है। कुलपति ने भरोसा दिलाया है कि जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने छात्रों से जांच पूरी होने तक आंदोलन वापस लेने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)