हरदोई में SIR के विरोध में NSUI का प्रदर्शन:लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग

Sep 30, 2026 - 16:09
0
हरदोई में SIR के विरोध में NSUI का प्रदर्शन:लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग
हरदोई में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने निर्वाचन आयोग की SIR प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की। बाद में, संगठन ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। जिसमें चुनावी प्रक्रिया की शुद्धता पर जोर दिया गया। ज्ञापन बुधवार की दोपहर 1 बजे दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) हरदोई के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की SIR (Special Intensive/Information Review) प्रक्रिया के विरोध में एक जोरदार प्रदर्शन किया। ​इस अवसर पर NSUI हरदोई के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश (ज्ञानू पाल) ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव होती है। चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर जनता या राजनीतिक दलों के मन में उठने वाले हर वैध सवाल का पारदर्शी परीक्षण होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति आम नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत होता है। इसी मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से इस मामले में उचित संवैधानिक हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। ​ज्ञापन के प्रमुख बिंदुओं में SIR प्रक्रिया की निष्पक्षता की जांच कराना, चुनाव प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना और देश के मौलिक लोकतांत्रिक मूल्यों की हर हाल में रक्षा करने के लिए पुख्ता कदम उठाना शामिल रहा। ​इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी कांग्रेस जिला महासचिव आशीष पाल, महासचिव विनय, सचिव विशाल वर्मा, सचिव रचित, सचिव दिव्यांश वर्मा, सचिव सौरभ, विधानसभा अध्यक्ष दाऊद अहमद, शिवम, मनीष, देवेंद्र, और ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुशवाहा सहित NSUI के तमाम पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User