नमाज पढ़कर लौट रहे बुजुर्ग को आवारा जानवर ने रौंदा:80 साल के बुजुर्ग की कानपुर में इलाज के दौरान मौत, CCTV में घटना कैद
उन्नाव के अहमदनगर में मंगलवार सुबह एक हादसा हुआ। नमाज पढ़कर घर लौट रहे 80 साल के जान मोहम्मद को एक आवारा जानवर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पहले शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज में दिख रहा है कि बुजुर्ग सड़क पर चल रहे थे, तभी आवारा जानवर ने उन्हें टक्कर मारी और वे गिर गए। आसपास के लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे। आवारा जानवरों की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई जान मोहम्मद के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस की ओर से भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया, जिससे डॉक्टरों ने मौत की वजह साफ नहीं की। हालांकि, परिजनों का कहना है कि उनकी मौत हादसे में लगी चोटों के कारण हुई। स्थानीय लोगों ने इलाके में आवारा जानवरों की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)