हरदोई में सपा नेता शराफत अली के बयान पर विवा:जिपं अध्यक्ष ने कानूनी कार्रवाई की बात कही, आरोप पर पूर्व जिलाध्यक्ष की सफाई

Sep 30, 2026 - 22:26
0
हरदोई में सपा नेता शराफत अली के बयान पर विवा:जिपं अध्यक्ष ने कानूनी कार्रवाई की बात कही, आरोप पर पूर्व जिलाध्यक्ष की सफाई
हरदोई में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया है। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित PDA जन चौपाल के दौरान दिए गए बयान का वीडियो सामने आया है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विवाद बढ़ने के बाद शराफत अली ने बुधवार रात 9 बजे सफाई दी। वहीं प्रेमावती ने बयान पर आपत्ति जताते हुए शराफत अली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही। PDA जन चौपाल में दिया था बयान वायरल वीडियो गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां सपा नेता फूलचंद वर्मा की ओर से PDA जन चौपाल आयोजित की गई थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शराफत अली ने आरक्षण व्यवस्था और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती को लेकर टिप्पणी की। वायरल वीडियो में शराफत अली कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर मुलायम सिंह यादव ने आरक्षण व्यवस्था को मजबूत नहीं किया होता तो प्रेमावती आज अपने पारंपरिक काम में लगी होतीं। इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर आपत्तियां जताई जा रही हैं। शराफत अली बोले- बयान को गलत तरीके से पेश किया गया विवाद बढ़ने के बाद शराफत अली ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका मकसद मुलायम सिंह यादव की आरक्षण व्यवस्था की तारीफ करना था। उन्होंने कहा कि इसी व्यवस्था से पिछड़े और दलित वर्ग की महिलाएं ऊंचे पदों तक पहुंच सकीं। प्रेमावती बोलीं- कानूनी कार्रवाई करूंगी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने शराफत अली के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने धोबी समाज से होने पर गर्व है। प्रेमावती ने आरोप लगाया कि उनके बारे में की गई टिप्पणी जातिसूचक और अपमानजनक है, जिससे वह आहत हैं। उन्होंने शराफत अली के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही। प्रेमावती ने कहा कि इससे पहले भी शराफत अली पर महिलाओं को लेकर टिप्पणी करने के आरोप लग चुके हैं। बोलीं- माता-पिता ने पढ़ाया, भाजपा ने मौका दिया प्रेमावती ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाया और शिक्षक बनाया। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राजनीतिक अवसर दिया और वह जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। उन्होंने सपा और भाजपा को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करना जानती है। हरदोई की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रेमावती पीके वर्मा को जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में दर्ज किया गया है। पहले भी विवादों में रहे हैं शराफत अली शराफत अली इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। जून 2026 में उनके कथित बयान को लेकर सपा की हरदोई जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। उस विवाद में पूर्व मंत्री ऊषा वर्मा से जुड़ी टिप्पणी का मामला सामने आया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User