हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम:विश्व हृदय दिवस पर एसएसबी जवानों को बताए स्वस्थ हृदय के उपाय

Sep 30, 2026 - 09:03
0
हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम:विश्व हृदय दिवस पर एसएसबी जवानों को बताए स्वस्थ हृदय के उपाय
पीलीभीत में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अदिति रस्तोगी ने जवानों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली जरूरी है। उन्होंने जवानों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान हृदय रोगों से बचाव के उपायों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर जानकारी दी गई। अधिकारियों और जवानों ने स्वास्थ्य संबंधी सुझावों को अपनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User