प्रयागराज से अब मानसून की विदाई की तैयारी:बारिश थमी, तेज धूप से दिन का तापमान बढ़ा, रात में मौसम ठंडा, अगले 10 दिनों में बढ़ेगी ठंड
प्रयागराज में अब मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं हुई है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, रात के मौसम में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगी है। रात में ओस पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस महसूस हो रही है, जबकि रात में मौसम ठंडा हो रहा है। सुबह और शाम भी ठंडक का असर अब महसूस होने लगा है। दिन में धूप, रात में ओस से गिर रहा तापमान मौसम में यह बदलाव मानसून के बाद की स्थिति का संकेत दे रहा है। दिन में तेज धूप पड़ने से तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रात में आसमान साफ रहने और ओस पड़ने से तापमान नीचे जा रहा है। इससे रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। अगले 10 दिनों में बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बनी रह सकती है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहने के आसार हैं। मानसून की विदाई के बाद ठंड का असर और बढ़ सकता है। अगले करीब 10 दिनों में सुबह-शाम ठंडक बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार मानसून की वापसी तय करने में लगातार बारिश में कमी और शुष्क मौसम बने रहना महत्वपूर्ण संकेत होते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)