हरीरामपुर में भंडारा, प्रसाद वितरित:अयोध्या से पधारे महंत का ग्रामीणों ने किया स्वागत
ग्राम पंचायत हरीरामपुर में सोमवार दोपहर ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत तिवारी एवं गंगा प्रसाद तिवारी के सौजन्य से भव्य धार्मिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अयोध्या के गोपालपुर गांव से पधारे पूज्य महंत के परिजन रहे। ग्रामीणों ने महंत के तीनों पुत्रों—हरीनाथ शुक्ला, रघुनाथ शुक्ला व शिवनाथ शुक्ला तथा उनकी दोनों बहनों का अपने घरों में पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। इस दौरान हरिनाथ शुक्ला ने कहा कि गांवों में आज भी आपसी सहयोग कायम है और देश को इसी सौहार्द की आवश्यकता है। बाद में पूरे गांव ने एकजुट होकर अतिथियों को भावुक विदाई दी। आयोजन की व्यवस्था में राजदत्त तिवारी, राजकरन तिवारी, गयाप्रसाद तिवारी, राजेश तिवारी, हरिप्रसाद तिवारी, विनय तिवारी, दयानंद तिवारी, सहदेव तिवारी, छेदीलाल यादव और चंद्र प्रकाश गुप्ता सहित कई ग्रामीण सक्रिय रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)