हरपुर बरवा में संत सम्मेलन व सहभोज:संतों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Sep 26, 2026 - 14:18
0
हरपुर बरवा में संत सम्मेलन व सहभोज:संतों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
हाटा विधानसभा क्षेत्र के मोतीचक ब्लॉक स्थित ग्राम हरपुर बरवा में शनिवार को 'सेवा पखवाड़े' के तहत संत सम्मेलन एवं सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। सम्मेलन में संतों व वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति तथा सनातन परंपरा पर चर्चा करते हुए समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए और सेवा भाव को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके बाद आयोजित सहभोज में संतों और ग्रामीणों ने एक साथ भोजन किया, जिससे सामाजिक समरसता और एकता को मजबूती मिली। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। अंत में आयोजकों ने सभी संतों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User