शाहाबाद में काव्य गोष्ठी:व्यंग्य, गजल और प्रेम की कविताओं से सजी गोष्ठी
हरदोई में शाहाबाद नगर के मधुरम रेस्टोरेंट में शुक्रवार को काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कविताओं और व्यंग्य पर हॉल तालियों से गूंजता रहा। मुख्य अतिथि भाजपा हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लखनऊ जनपद प्रभारी सौरभ मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन हास्य कवि अजीत शुक्ल ने किया। उन्होंने चुनावी माहौल और समसामयिक राजनीति पर व्यंग्य प्रस्तुत किया। कवि गीतेश दीक्षित ने सामाजिक विषमता और यथार्थ पर रचनाएं सुनाईं। आयोजक कवि पुनीत शुक्ल ने पौराणिक एवं आध्यात्मिक संदर्भों को कविता में पिरोया। विकास शर्मा ‘पारस’ ने प्रेम, जबकि वरिष्ठ कवि वीरेश सिंह परमार ने जीवन की निरंतरता पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। उदयराज सिंह ‘उदय’ ने गजल के शेर सुनाकर वाहवाही बटोरी। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक शाहाबाद अशोक द्विवेदी सहित क्षेत्र के साहित्य प्रेमी और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)