बी ब्लड ग्रुप वालों में बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा
एक नई वैज्ञानिक स्टडी में दावा किया गया है कि बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा अन्य ब्लड ग्रुप्स की तुलना में लगभग 28 प्रतिशत अधिक हो सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि केवल ब्लड ग्रुप के आधार पर बीमारी का निर्धारण नहीं किया जा सकता और जीवनशैली अब भी सबसे महत्वपूर्ण कारक है।