इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर का नंबर हैक:फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाकर 400 शिक्षकों-छात्रों को मैसेज कर मांगे रुपए, 2 ने भेजे पैसे

Oct 01, 2026 - 08:19
0
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर का नंबर हैक:फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाकर 400 शिक्षकों-छात्रों को मैसेज कर मांगे रुपए, 2 ने भेजे पैसे
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रितु मोदी का मोबाइल नंबर हैक कर उनके नाम और फोटो से फर्जी WhatsApp अकाउंट बना दिया गया। इसके बाद हैकर ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और अन्य परिचितों समेत करीब 300 से 400 लोगों को मैसेज भेजकर रुपए मांगे। अब तक दो लोगों के उनके नाम पर पैसे देने की जानकारी सामने आई है। मामले में डॉ. रितु मोदी ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 28 सितंबर को नंबर हैक होने की जानकारी डॉ. रितु ने पुलिस को बताया कि 28 सितंबर को उनका मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाया। इसी अकाउंट से इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों को लगातार मैसेज भेजे गए। मैसेज में अलग-अलग लोगों से रुपए की मांग की गई। हैकर ने शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और अन्य परिचितों को निशाना बनाया। दो लोगों ने हैकर को भेजे रुपए शिक्षिका के मुताबिक, अभी तक उनकी जानकारी में दो लोगों ने उनके नाम से आए मैसेज पर भरोसा कर हैकर को रुपए भेज दिए हैं। हालांकि, दोनों से कुल कितनी रकम ली गई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। डॉ. रितु ने पुलिस को WhatsApp के जरिए भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए हैं। साइबर सेल भी करेगी जांच कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा है। मामले की रिपोर्ट साइबर सेल को भी भेजी जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मोबाइल नंबर किस तरह हैक किया गया और पीड़ितों से रुपए किन खातों या माध्यमों में भेजे गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User