व्यापारी से लूट, 4 पुलिस टीमें जांच में जुटीं:20 हजार कैश, एक किलो चांदी और 20 ग्राम सोना ले गए थे बदमाश

Oct 03, 2026 - 17:21
0
व्यापारी से लूट, 4 पुलिस टीमें जांच में जुटीं:20 हजार कैश, एक किलो चांदी और 20 ग्राम सोना ले गए थे बदमाश
कौशांबी में कोखराज टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे सर्राफा व्यापारी से लूट हुई थी। शुक्रवार रात करीब 10 बजे तीन बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को रोक लिया। आरोप है कि हेलमेट से हमला कर उन्हें घायल किया और बैग छीनकर फरार हो गए थे। शनिवार दोपहर 3 बजे एसपी कौशांबी सत्यनारायण ने लूट के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों के साथ जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अब तक की कार्रवाई और विवेचना की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। प्रतापगढ़ से दुकान बंद कर लौट रहे थे संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज निवासी सुरेश चंद्र सोनी प्रतापगढ़ में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। 1 अक्टूबर की रात वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। टोल प्लाजा पार करने के करीब एक किलोमीटर बाद पीछे से आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। हेलमेट से हमला कर बैग छीना आरोप है कि बदमाशों ने सुरेश चंद्र पर हेलमेट से हमला किया। इसके बाद उनका बैग छीन लिया और बाइक से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक बैग में करीब 20 हजार रुपए नकद, करीब एक किलो चांदी की ज्वेलरी और 20 ग्राम सोना था। घटना के समय उनके पास मोबाइल फोन नहीं था। 15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सत्यनारायण के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर कोखराज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने हाईवे किनारे होटल और ढाबों पर लगे करीब 15 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस पुलिस टीमों ने घटना वाली रात से ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू किए। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई। पुलिस लूट की घटना के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User