मुस्लिम राजनीति में बढ़ी सियासी तल्खी
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मुस्लिम मुद्दों पर सपा की भूमिका को लेकर इमरान मसूद लगातार सवाल उठा रहे हैं, जिससे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नई सियासी बहस शुरू हो गई है।