पाकिस्तान को यूएन में भारत का करारा जवाब
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई को आम नागरिकों के खिलाफ नरसंहार बताते हुए अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया। साथ ही अफगानिस्तान के लिए भारत की मानवीय और विकास सहायता को भी रेखांकित किया।