इंदिरा नगर में चाय पर चर्चा:आरडब्ल्यूए बैठक में कॉलोनीवासियों ने गिनाईं समस्याएं
लखनऊ के इंदिरा नगर के ए-ब्लॉक में 4 अक्टूबर को आरडब्ल्यूए की महत्वपूर्ण बैठक ‘चाय पर चर्चा’ के रूप में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) लखनऊ मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और कॉलोनीवासियों के साथ चाय पर चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। कॉलोनीवासियों ने सड़क, सफाई समेत अपनी प्रमुख समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुकेश शर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से कराए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। बैठक में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे। अंत में आरडब्ल्यूए महामंत्री सुनील कुमार त्यागी ने मुख्य अतिथि और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)