राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पुस्तक लोकार्पण:वक्ताओं ने कहा - संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाना
लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में रविवार को प्रख्यात लेखक एवं साहित्यकार डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी की नवप्रकाशित पुस्तक ‘भारतीय संविधान और डॉ. भीमराव अम्बेडकर’ का भव्य लोकार्पण हुआ। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। समारोह की अध्यक्षता शहर काजी एवं इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन, संघर्ष और विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और सम्मान का रास्ता दिखाते हैं। डॉ. हाशमी ने अपनी पुस्तक के माध्यम से अम्बेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना को वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास किया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सैयद क़मर हसन रिज़वी ने संविधान की मूल भावना और डॉ. अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पुस्तक को महत्वपूर्ण प्रयास बताया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुस्तक का लोकार्पण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)