इंदिरा नगर पानी टंकी रोड पर रोज जाम:सकरी सड़क पर वाहनों की कतार से राहगीर घंटों फंसते हैं; स्थानीय लोगों ने समाधान की मांग की

Nov 19, 2026 - 18:19
0
इंदिरा नगर पानी टंकी रोड पर रोज जाम:सकरी सड़क पर वाहनों की कतार से राहगीर घंटों फंसते हैं; स्थानीय लोगों ने समाधान की मांग की
महराजगंज के इंदिरा नगर पानी टंकी रोड पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के जाम से राहगीरों को परेशानी हो रही है। यहां आए दिन वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क सकरी है और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम लगता है। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को रोज परेशानी होती है। मजहर, प्रदीप गुप्ता, विजय कुमार और आलोक सहित अन्य लोगों ने इस समस्या पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि बार-बार परेशानी के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जाम की समस्या का समाधान कराने और सड़क पर आवागमन की व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User