इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे अखिलेश:पहले से तय कार्यक्रम का दिया हवाला, पार्टी के प्रतिनिधि होंगे शामिल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बुलाई गई इंडिया गठबंधन की बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे। उनके स्थान पर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को भेजा जाएगा। इसमें राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव और जावेद अली के साथ साथ कुछ सांसद शामिल हो सकते हैं। इंडिया गठबंधन की बैठक 30 सितंबर को दिल्ली में होनी है। इस बैठक में तमाम विपक्षी दल शामिल होंगे। अखिलेश यादव ने साफ किया कि वह निजी व्यस्तता के चलते इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। 30 सितंबर को उनका पहले से कार्यक्रम तय है, जिसकी वजह से वे इंडिया गठबंधन की बैठक में नहीं जा पाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बैठक का हिस्सा रहेगी। पार्टी अपना डेलीगेशन इस बैठक में भेजेगी। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक अखबार में छपी खबरों के बाद से कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस की ओर से लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी भी इसे लेकर आक्रामक है। अखिलेश यादव खुलासे के पहले ही दिन इस पर प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांग चुके हैं। सीजेपी को पूरा समर्थन उधर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को भी अखिलेश यादव ने समर्थन देने का एलान किया है। सीजेपी महाराष्ट्र से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ बिगुल फूंक रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)