लखनऊ मेयर ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बोलीं चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना विपक्ष की पुरानी आदत
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही हार से बौखलाकर कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगा रही है। मेयर ने चुनाव आयोग के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि आयोग की स्पष्टता के बाद विपक्ष की भ्रामक राजनीति का पर्दाफाश हो चुका है। चुनाव आयोग के फैसले सही मेयर ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) समेत आयोग के सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट भी इस प्रक्रिया को वैध ठहरा चुका है। उन्होंने हालिया विवाद पर कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखा गया पत्र किसी नीतिगत विषय या SIR से जुड़ा नहीं था, बल्कि यह एक अधिकारी के डेपुटेशन से जुड़ा आंतरिक मामला था। मेयर का कहना है कि अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट पूरी तरह से काल्पनिक और निराधार है। कहा कांग्रेस सेना पर भी सवाल उठाती है फॉर्म-6 के घोषणापत्र को सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह वैध माना है। नियमों में किसी प्रकार का हेरफेर नहीं किया गया है। महापौर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी लगातार सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, CAG और भारतीय सेना (सर्जिकल स्ट्राइक व बालाकोट) पर सवाल उठाकर देश की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। महापौर ने कहा कि कांग्रेस को अपनी संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए और देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के लिए जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)