इंजीनियर से मारपीट करने वाला सिपाही सस्पेंड:कासगंज में बाइक के कागज सही होने के बाद भी पैसे मांगे थे, न देने पर मारे थे थप्पड़

Oct 02, 2026 - 08:30
0
इंजीनियर से मारपीट करने वाला सिपाही सस्पेंड:कासगंज में बाइक के कागज सही होने के बाद भी पैसे मांगे थे, न देने पर मारे थे थप्पड़
कासगंज में जल जीवन मिशन के इंजीनियर सौरभ सिंह से मारपीट के आरोप में सिपाही कपिल भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ओपी सिंह ने यह कार्रवाई की है। यह घटना 7 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे की है। इंजीनियर सौरभ सिंह भिटौना-2 साइट से बाइक से अपने कमरे लौट रहे थे। आवास विकास चौकी पर तैनात सिपाही कपिल भारद्वाज और अंकित ने बीएवी कॉलेज के पास उनकी बाइक रोकी। सिपाहियों ने बाइक के कागजात चेक किए, जो सही पाए गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों सिपाहियों ने इंजीनियर से पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर सिपाही कपिल भारद्वाज ने सौरभ सिंह को कई थप्पड़ मारे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। सौरभ सिंह ने एसपी ओपी सिंह से शिकायत की। एसपी ने सीओ सदर आंचल चौहान को जांच सौंपी। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसपी ने सिपाही कपिल भारद्वाज को निलंबित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User