इस्लामी क्विज और तकरीरी प्रतियोगिता:हाफिज यूनुस और शादाब रजा ने मारी बाजी, सम्मानित

Oct 11, 2026 - 15:46
0
इस्लामी क्विज और तकरीरी प्रतियोगिता:हाफिज यूनुस और शादाब रजा ने मारी बाजी, सम्मानित
लखीमपुर खीरी कस्बे में फरोगे अदब की ओर से तकरीरी (भाषण) और इस्लामी क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मदरसों के विद्यार्थियों और कस्बे के लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा, धार्मिक ज्ञान और बोलने की कला को मंच प्रदान करना था। तकरीरी प्रतियोगिता के विजेता: तकरीरी प्रतियोगिता में मदरसों के छात्रों ने अपनी बेहतरीन वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया, जिसके परिणाम इस प्रकार रहे: इसके अलावा मदरसा फैजाने मुस्तफा के हाफिज मोहम्मद गुफरान, मदरसा अफजलूल मदारिस के हाफिज मोहम्मद सलमान रजा व रेहान रजा और मदरसा गरीब नवाज के मोहम्मद हुसैन को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस्लामी क्विज में शादाब रजा रहे अव्वल इस्लामी क्विज प्रतियोगिता में करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 85 प्रतिभागियों के जवाब सही पाए गए। इस प्रतियोगिता में शादाब रजा ने पहला, इकरा फिरदौस ने दूसरा और मोहम्मद शकील ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, रेहान रजा टंडन, अफहम एजाज, उज्मा जैनब, मोहम्मद मतीन, मोहम्मद अरशान, कारी वारिस, मोहम्मद दाऊद और डॉ. राशिद तालागांवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मिलता है निखार कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में मौजूद शहर काजी मुफ्ती अल्ताफ हुसैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से दीन (धर्म) को बढ़ावा मिलता है और बच्चों के ज्ञान व प्रतिभा में निखार आता है। बज्मे फरोगे अदब के अध्यक्ष आमिर रजा ने बताया कि इस पहल का मकसद बच्चों की क्षमताओं को पहचानकर उनका हौसला बढ़ाना है। इन्होंने निभाई निर्णायक की भूमिका प्रतियोगिता में मुफ्ती अब्दुल हबीब और आजाद हुसैन ने निर्णायक (जज) की भूमिका निभाई, जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कारी अख्तर रजा द्वारा किया गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User