शामली में मोबाइल और चेन लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार:लूटा मोबाइल, बाइक और 6,800 रुपये बरामद; पूछताछ में कबूली दोनों वारदातें
शामली में बाबरी पुलिस ने मोबाइल और चेन लूट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एक स्प्लेंडर बाइक और 6,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी (25) पुत्र सुरेंद्र और करण (24) पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव जसोई, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर तथा शिवम (19) पुत्र लीलू निवासी गांव धोलरा, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए तीनों आरोपी पुलिस के अनुसार, देर रात पीके रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस उन्हें थाने ले आई। पूछताछ में 8 अक्टूबर को करौदा निवासी विवेक से मोबाइल लूटने और 8 सितंबर 2026 को हुई चेन लूट की वारदात का खुलासा हुआ। लूट का सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल की गई बताई गई स्प्लेंडर बाइक और 6,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)