इटावा जिला न्यायाधीश ने छात्रों को पॉक्सो एक्ट समझाया:सेंट मेरी कॉलेज में 550 विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
इटावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार सुबह 11 बजे सेंट मेरी इंटर कॉलेज में पॉक्सो अधिनियम और बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रजत सिंह जैन ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी और सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 300 छात्राओं और 250 छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पॉक्सो अधिनियम और बाल सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय के फादर डॉ. शिजू जॉर्ज और शिक्षकगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)