खराब सड़कों की फोटो-वीडियो भेजें:बांदा में जल जीवन मिशन से खुदी 5 किमी सड़कें सुधरेंगी, 1 अक्टूबर से अभियान शुरू

Oct 01, 2026 - 16:51
0
खराब सड़कों की फोटो-वीडियो भेजें:बांदा में जल जीवन मिशन से खुदी 5 किमी सड़कें सुधरेंगी, 1 अक्टूबर से अभियान शुरू
बांदा में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की अब मरम्मत कराई जाएगी। जिले में पाइपलाइन डालने के लिए कुल 1481 किलोमीटर सड़कें खोदी गई थीं। जल निगम (ग्रामीण) के अनुसार इनमें से 1476 किलोमीटर सड़कों का पुनर्स्थापना कार्य पूरा हो चुका है। अब करीब 5 किलोमीटर सड़कें दुरुस्त होना बाकी हैं। इन सड़कों की मरम्मत के लिए 1 अक्टूबर से वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया गया है। जल निगम ने ग्रामीणों के लिए जल सारथी ऐप पर शिकायत की सुविधा भी शुरू की है। यदि किसी गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क अब तक नहीं बनी है या उसकी हालत खराब है तो ग्रामीण सड़क की फोटो और वीडियो बनाकर ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को भेजकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। जल निगम (ग्रामीण) के मुताबिक बांदा के 649 राजस्व गांवों में पेयजलापूर्ति के लिए कुल 6705 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। पाइपलाइन डालने के दौरान 1481 किलोमीटर सड़कें खोदी गई थीं। इनमें से 1476 किलोमीटर सड़कों का पुनर्स्थापना कार्य पूरा हो चुका है। शेष करीब 5 किलोमीटर सड़कों को अभियान के तहत ठीक कराया जाएगा। ऐसे करें सड़क की शिकायत ग्रामीण अपने मोबाइल में जल सारथी ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं। ऐप खोलने के बाद 'सड़क पुनर्स्थापना/मरम्मत अभियान' विकल्प पर जाना होगा। यहां नाम, गांव और पूरा पता दर्ज करने के बाद खराब सड़क की साफ फोटो और वीडियो अपलोड करनी होगी। इसके बाद सड़क की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचेगी। शिकायतों की निगरानी उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रदेश मुख्यालय स्तर से भी की जाएगी। इससे शिकायत दर्ज होने के साथ उसके निस्तारण की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। जल निगम (ग्रामीण) बांदा के एक्सईएन विमल कुमार वर्मा ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद अधिकांश सड़कों का पुनर्स्थापना कार्य कराया जा चुका है। शेष सड़कों की मरम्मत के लिए 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में वृहद रोड रेस्टोरेशन अभियान शुरू किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User