इटावा के सर्राफा कारोबारियों को राष्ट्रीय सम्मान मिला:व्यापारियों में खुशी, शॉल-माला और प्रतीक चिह्न दिया

Sep 26, 2026 - 13:11
0
इटावा के सर्राफा कारोबारियों को राष्ट्रीय सम्मान मिला:व्यापारियों में खुशी, शॉल-माला और प्रतीक चिह्न दिया
इटावा के सर्राफा कारोबारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया। शुक्रवार शाम दिल्ली के यशोभूमि स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में आयोजित ‘सिल्वर शो ऑफ इंडिया’ में इटावा के सर्राफा कारोबारी एवं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश सह प्रभारी और शगुन ज्वैलर्स के ऑनर आकाशदीप जैन तथा इब्जा के सचिव राजीव चन्देल को सम्मानित किया गया। दोनों कारोबारियों को उत्कृष्ट सर्राफा कारोबार के लिए सम्मान मिला। समारोह में उन्हें शॉल, मोतियों की माला और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस मंच पर इटावा के दो प्रतिनिधियों को सम्मान मिलने को स्थानीय सर्राफा कारोबार से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। समारोह में इब्जा के नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी, नेशनल सेक्रेटरी सुरेन्द्र मेहता सीए और नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल इब्जा के डायरेक्टर मनोज पुंडीर ने आकाशदीप जैन और राजीव चन्देल को सम्मानित किया। इस दौरान सर्राफा और आभूषण कारोबार से जुड़े देशभर के प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। आभूषण कारोबार से संबंधित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खन्ना ज्वैलर्स के डायरेक्टर विजय खन्ना, विशिष्ट अतिथि अजय तल्ला जम्मू और एसएसआई के चेयरमैन डॉ. चेतन कुमार मेहता सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए सर्राफा एवं आभूषण उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन में चांदी और आभूषण कारोबार से संबंधित कारोबारी, निर्माता और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आकाशदीप जैन और राजीव चन्देल लंबे समय से सर्राफा कारोबार से जुड़े हैं। दोनों इब्जा के माध्यम से व्यापारियों को संगठित करने और सर्राफा कारोबार से जुड़े मुद्दों को मंच देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सर्राफा बाजार की पहचान राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में सम्मान मिलने से इटावा के सर्राफा बाजार की पहचान को भी मजबूती मिली है। दिल्ली में आयोजित समारोह में इटावा के प्रतिनिधियों को सम्मान मिलने की जानकारी पर स्थानीय सर्राफा व्यापारियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। व्यापारियों ने बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User