पितृ पक्ष के पहले दिन यमुना घाटों पर उमड़ी आस्था:पूर्वजों की आत्मशांति के लिए किया तर्पण
पितृ पक्ष के पहले दिन शनिवार को फतेहाबाद के यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जनेश्वर घाट पर सुबह से ही लोगों ने यमुना नदी में स्नान कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया। इस दौरान घाट पर मेले जैसा माहौल रहा। घाट पर पंडित शिवकुमार शर्मा ने श्रद्धालुओं को तर्पण की विधि बताते हुए अनुष्ठान संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष में पूर्वजों को जल अर्पित करने और दान-दक्षिणा देने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है तथा परिवार में सुख-समृद्धि आती है। पितृ पक्ष का समापन 16 दिन बाद सर्वपितृ अमावस्या पर होगा। भीड़ को देखते हुए घाट पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। वहीं, व्यवस्थाएं संभालने में समाजसेवी उत्तमचंद ज्वेलर्स और कपिल वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)