इटावा में टीबी जागरूकता कार्यक्रम:समय पर जांच और इलाज से बीमारी पर काबू पाने का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश के इटावा में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय UPUMS सैफई के ओपीडी ब्लॉक में शनिवार दोपहर 12 बजे सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय From Detection to Prevention Winning the Fight Against TB रहा। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को टीबी की शीघ्र पहचान, समय पर जांच, उचित उपचार और बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान मरीजों और आमजन को टीबी के लक्षणों की जानकारी दी गई टीबी से जुड़ी जरूरी जानकारी कार्यक्रम में प्रो. डॉ. अमित सिंह, नोडल अधिकारी TB CDST और माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने लोगों को टीबी के लक्षणों और समय पर उपचार के महत्व के बारे में बताया। डॉ. विश्वनाथ यादव और डॉ. प्रांशु पांडेय, सहायक आचार्य ने भी टीबी से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की। चिकित्सकों ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम NTEP के अंतर्गत पात्र मरीजों के लिए टीबी की जांच और उपचार संबंधी आवश्यक सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय की CBNAAT प्रयोगशाला में रैपिड मॉलिक्यूलर जांच की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे टीबी की जल्द पहचान के साथ दवा प्रतिरोधी टीबी की पहचान में भी मदद मिलती है। लोगों को बताया गया कि लगातार खांसी, लंबे समय तक बुखार, बिना कारण वजन कम होना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। साथ ही टीबी की पुष्टि होने पर उपचार की पूरी अवधि तक दवाएं लेने पर जोर दिया गया। सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने का संदेश कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि टीबी रोकथाम योग्य और उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, उचित उपचार और इलाज की पूरी अवधि का पालन टीबी नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेवा संकल्प पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और टीबी उन्मूलन के सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)