पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें अब होंगी दुरुस्त:शिकायत पर पहुंचेगी टीम, हापुड़ में जल जीवन मिशन के तहत सड़क मरम्मत अभियान शुरू
हापुड़ में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का अभियान शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की ओर से पाइपलाइन डालने के बाद खराब हुई सड़कों को चिन्हित कर उन्हें दोबारा दुरुस्त कराया जा रहा है। जल निगम के मुताबिक, अभियान के तहत बची हुई सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी। फोटो भेजते ही टीम करेगी जांच यदि आपके गांव की सड़क पाइपलाइन बिछाने के बाद अब तक ठीक नहीं हुई है तो ‘जल सारथी’ ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ऐप डाउनलोड करने के बाद ‘सड़क पुनर्स्थापना मरम्मत अभियान’ विकल्प चुनना होगा। इसमें अपना नाम, गांव का नाम, पूरा पता और सड़क की फोटो या वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। मुख्यालय से शिकायतों की होगी निगरानी अधिकारियों के मुताबिक, ऐप के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों की मुख्यालय स्तर से निगरानी की जाएगी। शिकायत मिलने के बाद संबंधित सड़क की स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ज्यादातर सड़कों की हो चुकी है मरम्मत जल निगम के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि पाइपलाइन बिछाते समय खोदी गई ज्यादातर सड़कों की मरम्मत कराई जा चुकी है। जो सड़कें अभी बाकी हैं, उन्हें भी अभियान के तहत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के साथ पाइपलाइन डालने से खराब हुई सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)