‘तुमने मेरा बच्चा मारा, मैं तुम्हारे बच्चों को मारूंगा:बांदा में 2 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह, पुलिस ने 5 आरोपियों को भेजा जेल

Oct 03, 2026 - 16:00
0
‘तुमने मेरा बच्चा मारा, मैं तुम्हारे बच्चों को मारूंगा:बांदा में 2 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह, पुलिस ने 5 आरोपियों को भेजा जेल
बांदा में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार दोपहर 2:55 बजे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, करीब 2 महीने पहले हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ी थी। इसी रंजिश को हत्या की वजह मानकर जांच की जा रही है। नहर पुलिया के पास से पांच गिरफ्तार पुलिस ने शनिवार को नंदवारा निवासी भवानीदीन, उसके बेटे अखिलेश, पत्नी श्यामलली, लम्बरी उर्फ रामप्रसाद और सुरेंद्र को पनगरा नहर पुलिया के पास हड़हा-कबौली मार्ग से गिरफ्तार किया। मामले में नामजद चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला नरैनी के नंदवारा गांव का है। दो महीने पहले हुई थी मारपीट एसपी पलाश बंसल के अनुसार, करीब दो महीने पहले भवानीदीन पक्ष और बच्चों के पिता भईयाराम के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान अखिलेश की पत्नी के साथ भी मारपीट हुई थी। पुलिस के अनुसार, उस समय वह गर्भवती थी। इसी घटना के बाद दोनों पक्षों में रंजिश बढ़ गई। बच्चों के पिता को धमकी देने का आरोप पुलिस की जांच में सामने आया है कि इसी रंजिश में बच्चों के पिता को धमकी दी गई थी। कहा गया था, ‘तुमने मेरा बच्चा मारा है, मैं भी तुम्हारे बच्चों को मारूंगा।’ बच्चों की मां ने भी पुलिस को दिए बयान में पुरानी धमकी का जिक्र किया था। उसका आरोप था कि आरोपियों ने ‘तुम्हारे वंश का नाश कर दूंगा’ कहकर धमकाया था। 30 सितंबर को गड्ढे में मिले थे शव 30 सितंबर को दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। परिवार और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। घर के पास पानी भरे गड्ढे में दोनों बच्चों के शव मिले थे। बच्चों की पहचान 6 साल मनोज और 4 साल युवराज के रूप में हुई थी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश की स्थिति बन गई थी। 9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा बच्चों के पिता भईयाराम की शिकायत पर 1 अक्टूबर को 9 लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पांच गिरफ्तार एएसपी शिवराज ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आए प्रथमदृष्टया साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पांचों को पकड़ा। अब उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी एएसपी के अनुसार, मुकदमे में चार अन्य नामजद आरोपी हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User