कुशीनगर में जागरूकता अभियान:विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को नाटक के माध्यम से बताए बाल विवाह के दुष्प्रभाव
कुशीनगर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत रविवार को ग्राम पंचायत ढाढ़ा बुजुर्ग में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एएचटी थाना प्रभारी जितेंद्र और जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शांतिपुष्पा विद्यालय के बच्चों ने नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्प्रभाव बताए। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, मुख्यमंत्री बाल सेवा और सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी गई। उप निरीक्षक विनीत वर्मा ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, वन स्टॉप सेंटर 181 और आपातकालीन नंबर 112 सहित अन्य हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में बताया। सुनीता पांडेय ने बाल विवाह रोकने की अपील की। समापन पर प्रियंका चौरसिया ने कहा कि बाल विवाह की सूचना 1098 या 112 पर दें। कार्यक्रम में पुलिस, महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)