राप्ती में मछली पकड़ते समय दो युवक डूबे:गोरखपुर में साथी ने एक को बचाया, दूसरे का शव 6 घंटे बाद मिला

Oct 03, 2026 - 14:54
0
राप्ती में मछली पकड़ते समय दो युवक डूबे:गोरखपुर में साथी ने एक को बचाया, दूसरे का शव 6 घंटे बाद मिला
गोरखपुर के महावीर छपरा में राप्ती नदी में मछली पकड़ते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए। एक साथी ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 18 वर्षीय अंश निषाद की डूबने से मौत हो गई। करीब छह घंटे की तलाश के बाद शनिवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने नदी से उसका शव बरामद किया। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे भौवापार बांध के पास हुई। बताया गया कि अंश निषाद (18), निवेश निषाद (19) और सिद्धांत निषाद (19) राप्ती नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान अंश और निवेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देखकर सिद्धांत ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और निवेश को बाहर निकाल लिया। पुलिस और ग्रामीणों ने शुरू की तलाश घटना की सूचना मिलने पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची। निवेश और सिद्धांत को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों ने अंश की तलाश शुरू की। तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की जानकारी ली। शनिवार सुबह करीब पांच बजे एनडीआरएफ की टीम दो नावों के साथ नदी में उतरी और अंश की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User