जालौन में नवरात्रि उत्सव आयोजित:भक्तों ने मां कालरात्रि के स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
जालौन में शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन ग्राम पिपरायां में जय मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। इसमें करीब 800 से 1,000 श्रद्धालु शामिल हुए। पंडित अनिरुद्ध नगायच ने विधि-विधान से पूजन कराया। इस दौरान सुनील चंसौलिया के जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। भक्तों ने मां कालरात्रि के स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन में समिति के कार्यकर्ता मंगलम द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, वीरू तोमर, प्रशांत चंसौलिया, सुमित द्विवेदी, सूर्यांश राजावत, निशांत चंसौलिया, विशाल सिंह, रामू गुप्ता, सुमित तोमर, आलोक तिवारी और मोहित सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)