मऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान:डीएम ने 8 बूथों का किया निरीक्षण, नए युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश

Oct 17, 2026 - 21:16
0
मऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान:डीएम ने 8 बूथों का किया निरीक्षण, नए युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को आयोजित विशेष शिविर में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील क्षेत्र के आठ बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय गालिबपुर के तीन और कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना के पांच बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से फार्म-6 और फार्म-7 प्राप्त होने की जानकारी ली। साथ ही पुनरीक्षण कार्य की प्रगति परखी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से संपर्क कर उनका फार्म-6 भरवाया जाए और नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं को जागरूक करने और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। आयोग के निर्देश पर अगला विशेष शिविर 24 अक्टूबर को आयोजित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User