लखीमपुर में किसान की चाकुओं से गोदकर हत्या:शव ले जा रही वैन और पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, चारा लेकर घर लौट रहा था
लखीमपुर खीरी में शनिवार देर शाम किसान शिवसागर वर्मा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वह चारा लेकर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में नाराजगी के बीच पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मथना गांव का है। शव ले जा रही वैन को भी दौड़ाया हत्या की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस के साथ एडिशनल एसपी और एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच कई बार बहस हुई। हालात तब और बिगड़ गए, जब ग्रामीणों ने शव ले जा रही वैन और पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा लिया। सदर विधायक भी मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक योगेश वर्मा भी गांव पहुंचे। किसान की हत्या को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। शिवसागर वर्मा की हत्या किसने और क्यों की, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)