जानसठ में कथक नृत्य की प्रस्तुति:मुजफ्फरनगर में जीवंत हुई सांस्कृतिक विरासत, कृष्ण लीला पर खत्म हुआ नृत्य
मुजफ्फरनगर के जानसठ में स्पिक मैके की चार दिवसीय कथक कार्यशाला के तहत सरस्वती इंटर कॉलेज तथा स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कॉलेज, जानसठ में विख्यात नृत्यांगना अस्मिता आइच ने शानदार प्रस्तुति दी। गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी और विदुषी रानी खानम की शिष्या अस्मिता ने "शंकर अति प्रचंड नाचत" पर शिव के रौद्र व उग्र तांडव स्वरूप को पद-संचालन और भावाभिव्यक्ति से जीवंत कर दिया। इसके बाद उन्होंने तीनताल (16 मात्राएं) के तकनीकी पक्ष में तोड़, टुकड़े, तिहाई, आमद और परन-आमद की सुंदर बंदिशें प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का समापन श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं और भक्ति-भाव के मनोहारी चित्रण के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य नीरज कुमार, अंशु रानी, गौरव कुमार, प्रबंधक इलम चंद और योगिता ने किया। इस दौरान स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राधामोहन तिवारी, डॉ. मृदुला मित्तल और नीति मित्तल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)