महिलाएं बोलीं- एयफोर्स के कार्यक्रम पहली बार देखे:राफेल और सुखोई के साथ सेल्फी ली, 9 वीं की छात्रा बोली पहली बार इतने विमान देखे
भारतीय वायुसेना ने आज 94वां वायुसेना दिवस गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर मनाया। इस कार्यकम में तीनों सेनाओं के चीफ भी कार्यक्रम में रहे। जहां एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा- दुनिया तेजी से बदल रही है। इस वजह से चुनौतियां बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हुईं। किसी ने राफेल के साथ सेल्फी ली तो कोई ब्रहमोस मिसाइल को अपने कैमरे में कैद करता दिखा। पहली बार इतने विमान देखे कार्यक्रम में 9 वीं की छात्रा मानवी शर्मा भी अपने परिवार के साथ पहुंची। मानवी ने ने बताया कि मुझे इतने विमान पहली बार इतनी नजदीक से देखने का मौका मिला है। एयर शो भी गाजियाबाद में भी होना चाहिए था। कार्यक्रम में सभी जवानों ने परेड में कदम से कदम मिलाते हुए भाग लिया। उन्होंने बताया कि मेरे पिता भी वायुसेना में हैं, मुझे गर्व होता है कि पापा देश की सेवा कर रहे हैं। आगे बताया कि मुझे भी बड़ी होकर डॉक्टर बनना है। कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा कार्यक्रम में पहुंची सारिका ने बताया कि कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा। सबसे अच्छा रहा कि एक साथ तीन विमानों ने आसमान में तिरंगा फहराया। ऐसे कार्यक्रमों से हमें बहुत सीख मिलती है। भारतीय वायुसेना हमारे देश का गौरव है, और हमें अपनी सेना पर गर्व है। कार्यक्रम में परिवार के साथ आकर अच्छा रहा। तेजस, राफेल, मिसाइल और अन्य विमानों को देखा और सभी के साथ हमनें फोटो भी लिए। ऐसा कार्यक्रम में आने का मौका बहुत ही कम मिलता है। प्रदर्शनी देखकर वीडियो बनाते रहे एयरफोर्स डे के कार्यक्रम में हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर विमानों को प्रदर्शनी में भी रखा गया। इनमें सुखोई, राफेल, जगुआर, ब्रहमोस मिसाइल, एमआई 17, तेजस, एलसीएच, आकाश मिसाइल, रोहिनी रडार प्रमुख रहे। जहां आने वाले लोगों ने कार्यक्रम के समापन के बाद विमानों की वीडियो बनाई, और फोटो भी लिए। एयरफोर्स के जवान परिवार के सदस्यों के साथ सेल्फी लेते दिखे। परेड और आसमान में उड़ते विमानों को हर कोई मोबाइल में कैद करते दिखे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)