प्रो. विनय ऋषिवाल दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल:87 पेटेंट और 126 शोध पत्रों से बनाई वैश्विक पहचान
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के प्रो. विनय ऋषिवाल को Stanford–Elsevier की 2026 की सूची में दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में जगह मिली है, जिससे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। नेटवर्किंग और टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र में उनकी वैश्विक रैंक 4,046वीं है। कंप्यूटर साइंस एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर प्रो. ऋषिवाल के नाम 126 शोध प्रकाशन और 87 पेटेंट दर्ज हैं, जिन्हें Scopus पर 2,200 से अधिक साइटेशन मिले हैं। उन्होंने 10 किताबें प्रकाशित की हैं और 10 शोधार्थियों को पीएचडी कराई है। वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और 5G-6G संचार जैसी आधुनिक तकनीकों पर शोध करते हैं। उनके नाम नौ प्रायोजित शोध परियोजनाएं भी दर्ज हैं। वह IEEE और ACM के सीनियर मेंबर हैं। मलेशिया और इंडोनेशिया के विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर रहे हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण के तौर पर वह विद्यार्थियों के कल्याण कार्यक्रमों का समन्वय करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)