जौनपुर में एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक:23 अक्टूबर को होगा मतदान, 22 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sep 28, 2026 - 19:21
0
जौनपुर में एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक:23 अक्टूबर को होगा मतदान, 22 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
जौनपुर में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में बैठक हुई, जहां अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की जानकारी 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर और नाम वापसी की 9 अक्टूबर तय है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को वाराणसी में होगी। जौनपुर में कुल 61,953 वोटर मतदान करेंगे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 और स्नातक के लिए 65 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने पोलिंग स्टाफ, वाहनों की व्यवस्था और मतदान केंद्रों पर सुविधाएं पूरी करने को कहा। मतदान पार्टियां 22 अक्टूबर को रवाना होकर वोटिंग के बाद मतदान पेटियां वाराणसी के स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User