जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर सावन पर 25 हजार का इनाम घोषित:हथियार दिखाकर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप, 10 मुकदमे दर्ज

Sep 28, 2026 - 18:46
0
जौनपुर में हिस्ट्रीशीटर सावन पर 25 हजार का इनाम घोषित:हथियार दिखाकर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप, 10 मुकदमे दर्ज
जौनपुर में मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में रंगदारी के मामले में फरार चल रहे आरोपी संदीप गौतम उर्फ सावन गौतम की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपी पठनपुरवा रामपुरनद्दी, मड़ियाहूं का निवासी है। उसके खिलाफ मड़ियाहूं थाने में मुकदमा संख्या 361/2026 दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिया के पास गाड़ी रोककर पैसे मांगने का आरोप शिकायतकर्ता शिवकुमार यादव के मुताबिक, 15 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह जौनपुर से अपने गांव भरथानी जा रहे थे। उनके साथ सुधीर यादव भी थे। आरोप है कि उन्चनीकला पुलिया के पास दो बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी रोक ली। शिवकुमार का आरोप है कि संदीप गौतम उर्फ सावन, राहुल सरोज और दो अज्ञात लोगों ने हथियार दिखाकर उनसे पैसे मांगे। आरोप के मुताबिक, संदीप ने खुद को ‘सावन दादा’ बताते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। फोन पर भी धमकी देने का आरोप शिकायत में शिवकुमार ने आरोप लगाया कि घटना के बाद संदीप उर्फ सावन ने फोन कर दोबारा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद मड़ियाहूं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 361/2026 में बीएनएस की धारा 308(5) और 351(3) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User