जौनपुर में मनाया रोजगार दिवस:नाला खुदाई और सफाई से मजदूरों को मिला काम
धर्मापुर की ग्राम पंचायत रत्तीपुर में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव के मजदूरों को नाला खुदाई एवं सफाई के कार्य में लगाकर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस विशेष कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) नवीन सिंह, खंड विकास अधिकारी (BDO) कृष्ण मोहन यादव, एपीओ अज़ीम खान, टीए पंकज कुमार और ग्राम सचिव चंद्रजीत यादव सहित कई अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में रोजगार दिवस के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की गई और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को आसानी से रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में अहम जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाना, विकास कार्यों को तेजी से बढ़ावा देना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। रत्तीपुर में नाले पर कराए जा रहे इस कार्य से जहां एक ओर मजदूरों को उनके गांव में ही रोजगार मिल गया है, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या दूर होने से गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास को भी बल मिला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)