प्रयागराज में PDA ने 26 बीघे में अवैध प्लॉटिंग गिराई:जोन-5 के पांच इलाकों में चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी

Oct 16, 2026 - 20:00
0
प्रयागराज में PDA ने 26 बीघे में अवैध प्लॉटिंग गिराई:जोन-5 के पांच इलाकों में चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने जोन-5 क्षेत्र में पांच स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 26 बीघे क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव के आदेश के क्रम में जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में की गई। प्राधिकरण के अनुसार, पहली कार्रवाई बदर सोनौटी, झूंसी क्षेत्र में की गई। यहां कृष्णवीर यादव उर्फ शनि पुत्र विजय यादव, नरेंद्र यादव एवं अन्य द्वारा करीब छह बीघे में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इसी क्षेत्र में दीपक यादव पुत्र रामलखन यादव एवं अन्य द्वारा लगभग पांच बीघे में विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा मौजा रामापुर बरियारी, झूंसी में मानसिंह पाल एवं अन्य द्वारा करीब तीन बीघे में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, मौजा रहीमापुर, झूंसी में मनोज कुमार एवं अन्य द्वारा लगभग सात बीघे में विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की। पांचवीं कार्रवाई सोनौटी, गारापुर रोड, झूंसी क्षेत्र में की गई, जहां भाईलाल पाल पुत्र राजनिवास एवं अन्य द्वारा करीब पांच बीघे में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति प्लॉटिंग करने वाले विकासकर्ताओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही निर्माणकर्ताओं और विकासकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करने से पहले नियमानुसार तलपट मानचित्र (ले-आउट प्लान) स्वीकृत कराना अनिवार्य है। PDA ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी अवैध कॉलोनी, मेला क्षेत्र अथवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भूखंडों की खरीद-फरोख्त करने से बचें। प्राधिकरण के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ अवर अभियंता, सुपरवाइजर और प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User