जौनपुर में ट्रेन के उद्घाटन पर सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:झंडी दिखाने के दौरान लगे 'भाजपा जिंदाबाद' और 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारे

Sep 30, 2026 - 22:10
0
जौनपुर में ट्रेन के उद्घाटन पर सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:झंडी दिखाने के दौरान लगे 'भाजपा जिंदाबाद' और 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' के नारे
जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात करीब 8:40 बजे सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ। ट्रेन के स्वागत और हरी झंडी दिखाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की होने लगी। भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई। रेलवे ने जौनपुर सिटी स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी है। हरी झंडी दिखाने को लेकर बढ़ी हलचल सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या हरी झंडी दिखा रहे थे। इसी दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति पीछे से आगे बढ़े और धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। उन्होंने ट्रेन पर चढ़कर हरी झंडी दिखाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें ट्रेन से उतरवा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए। दोनों दलों के जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे पर साधा निशाना सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने दावा किया कि जौनपुर में सुहेलदेव एक्सप्रेस के ठहराव के लिए सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि सांसद को कार्यक्रम में आना था, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने आचार संहिता का हवाला देते हुए कार्यक्रम रद्द करने की बात कही। मौर्या ने कहा कि यह केंद्र सरकार के स्तर का मामला है, राज्य सरकार का नहीं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा सांसद क्षेत्र में नहीं आते। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहते हैं। प्रजापति ने सपा नेताओं पर जाति और धर्म के नाम पर समाज में विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सुरक्षा में 9 थानों की फोर्स तैनात कार्यक्रम के दौरान किसी तरह के विवाद की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन पहले से सतर्क था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 9 थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। यात्रियों को मिलेगी जौनपुर सिटी से ट्रेन की सुविधा सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव 30 सितंबर से शुरू हुआ है। उपलब्ध रेलवे जानकारी के अनुसार, गाजीपुर सिटी से आनंद विहार जाने वाली 22419 ट्रेन रात करीब 8:20 बजे जौनपुर सिटी पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। वहीं वापसी दिशा में 22420 ट्रेन जौनपुर सिटी पर सुबह 6:16 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद रवाना होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User