जेल में बोर्ड ऑफ विजिटर्स समिति ने सुनी समस्याएं:एटा जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में निरीक्षण, त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

Sep 30, 2026 - 20:16
0
जेल में बोर्ड ऑफ विजिटर्स समिति ने सुनी समस्याएं:एटा जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में निरीक्षण, त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
एटा जिला कारागार में बोर्ड ऑफ विजिटर्स समिति ने बंदियों की समस्याएं सुनी। जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे के नेतृत्व में अधिकारियों ने कानूनी सहायता व समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। यह निरीक्षण बुधवार शाम 5:30 बजे हुआ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों पर 30 सितंबर को हुए इस निरीक्षण में जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार-XI, प्रभारी सचिव युगल चंद्र चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन, अपर जिलाधिकारी अजय नारायण सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद शामिल थे। अधिकारियों ने बैरकों में जाकर बंदियों से बात की, वकील की उपलब्धता पूछी। बंदियों ने जमानत, पेशी की तारीख और सरकारी वकील जैसी समस्याएं बताईं। निजी वकील न होने पर मुफ्त वकील देने की जानकारी दी। जनपद न्यायाधीश ने तुरंत समाधान के निर्देश दिए। बंदियों के स्वास्थ्य और साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया गया। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और डेंगू-मलेरिया से बचाव के इंतजाम के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव को जेल परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी बंदी के अस्वस्थ दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जेलर प्रदीप कुमार कश्यप, चिकित्सक डॉ. उत्सव जैन, डिप्टी जेलर गौरव कुमार, शशिकला वर्मा, सत्यपाल सिंह सिसोदिया समेत जेल कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User