गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाने पर FIR:सुल्तानपुर में 12 डीजे संचालकों पर केस दर्ज, राहगीरों और मरीजों को हुई थी परेशानी

Sep 30, 2026 - 20:16
0
गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाने पर FIR:सुल्तानपुर में 12 डीजे संचालकों पर केस दर्ज, राहगीरों और मरीजों को हुई थी परेशानी
सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 डीजे संचालकों पर मुकदमा दर्ज। उन पर नियमों की अनदेखी का आरोप है। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को शाहगंज घंटाघर से बस स्टैंड तक डीजे संचालकों ने तेज आवाज में साउंड सिस्टम और ट्विटर हॉर्न बजाए। इससे राहगीरों, दुकानदारों और मरीजों को परेशानी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे संचालकों को आवाज कम करने को कहा, लेकिन निर्देशों के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजता रहा। कार्रवाई की वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी भी हुई। लहरी गुरु डीजे, पंकज डीजे, वर्मा इवेंट डीजे, हीरो म्यूजिक किंग डीजे, राजकोट इवेंट डीजे, सुभाष स्पीकर डीजे, विष्णु डीजे, देव डीजे, हरिओम डीजे, बाबा साउंड और आदर्श नाइट किंग समेत 12 डीजे संचालकों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी), 292, 293, ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 की धारा 6(1) और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की धारा 15(1) के तहत केस दर्ज किया। जांच उपनिरीक्षक बाबूलाल कुमार को सौंपी गई है। अज्ञात डीजे संचालकों पर दर्ज हुआ था केस इससे पहले बीते 23 सितम्बर को भी राजन डीजे (मसौधा, अयोध्या), संसार डीजे (अमेठी), नियाज डीजे (खलीलाबाद, बस्ती), आशीष डीजे (लच्छीपुर, प्रतापगढ़), बादल डीजे (सुल्तानपुर) और प्रदीप डीजे (अयोध्या) समेत अन्य अज्ञात डीजे संचालकों पर केस दर्ज हुआ था। राजन डीजे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली/DCM पर 17-18 हाई-साउंड स्पीकर और 34-35 ट्यूटर हॉर्न थे। संसार डीजे के पास 14-15 हाई-साउंड स्पीकर और 30-32 ट्यूटर हॉर्न थे। नियाज डीजे के पास 12-13 हाई-साउंड स्पीकर और 24-28 ट्यूटर हॉर्न थे। आशीष डीजे के पास 16-17 हाई-साउंड स्पीकर और 33-34 ट्यूटर हॉर्न थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User