जेल में सीखा जहरखुरानी का काम:ट्रेनों में देता था बारदातों को अंजाम, एक आरोपी दबोचा,लैपटॉप टैबलेट और नशीली गोलियां बरामद

Oct 03, 2026 - 18:11
0
जेल में सीखा जहरखुरानी का काम:ट्रेनों में देता था बारदातों को अंजाम, एक आरोपी दबोचा,लैपटॉप टैबलेट और नशीली गोलियां बरामद
आगरा जीआरपी ने साबरमती एक्सप्रेस में जहरखुरानी की वारदात का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और उसका सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, टैबलेट और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। त्वरित खुलासे पर एसपी रेलवे ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। घटना 2 अक्टूबर की है। जयपुर से आगरा कैंट के बीच साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में आरोपी ने एक यात्री को नशीला पदार्थ खिला दिया। यात्री के बेहोश होते ही उसका बैग पार कर दिया और आगरा में उतरकर फरार हो गया। पीड़ित ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला सामने आते ही जीआरपी ने जांच शुरू की। जीआरपी ने ट्रेन और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पीड़ित ने भी आरोपी की पहचान की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सरफुद्दीन उर्फ सरफू उर्फ सरफराज को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से ASUS कंपनी का लैपटॉप और चार्जर, Xiaomi Pad 7 टैबलेट और उसका चार्जर बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस को 48 एल्प्राजोलाम की गोलियां और पिसी हुई गोलियों की पुड़िया भी मिली, जिसका इस्तेमाल वह यात्रियों को बेहोश करने में करता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती करता है और खाने-पीने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर सामान लेकर उतर जाता है। आरोपी ने बताया कि 2019 में मोबाइल चोरी की वारदात में जेल गया था। उसी दौरान कुछ लोग ऐसे मामले में बंद हुए। इसके बाद उनसे ही जेल में रह कर जहरखुरानी काम सीखा। फिरोजाबाद से चुरन खरीदते थे। इसमें नींद की गोली पीस कर डाल देता था। इसके बाद घटना को अंजाम देता था। एसपी रेलवे आगरा ने बताया कि आरोपी शातिर जहरखुरान है। त्वरित कार्रवाई कर वारदात का खुलासा करने वाली जीआरपी टीम को 10 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User