मेडिकल प्रोफेसर के बेटे ने की खुदकुशी की कोशिश:साड़ी से फंदा लगाया, हालत गंभीर होने पर PGI रेफर

Oct 03, 2026 - 18:11
0
मेडिकल प्रोफेसर के बेटे ने की खुदकुशी की कोशिश:साड़ी से फंदा लगाया, हालत गंभीर होने पर PGI रेफर
बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील पटेल के 19 साल के बेटे ने सुबह 9 बजे फंदा लगाने की कोशिश। परिजन की नजर पड़ने पर उसे तुरंत नीचे उतारा गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने PGI लखनऊ रेफर कर दिया। स्वजन ने समय रहते देखा डॉ. सुशील पटेल के मुताबिक, उनका बेटा आवास विकास बी-6 स्थित किराए के मकान में था। इसी दौरान उसने साड़ी से फंदा लगाने का प्रयास किया। स्वजन ने उसे देख लिया और तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए PGI लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं डॉ. सुशील ने बताया कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उनके मुताबिक, घर में उसे किसी तरह की परेशानी या दिक्कत नहीं थी। बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। तीन महीने से बांदा में रह रहा था डॉ. सुशील के अनुसार, उनका बेटा पहले एटा में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। करीब तीन महीने से वह बांदा में उनके साथ किराये के मकान में रह रहा था। 15 अक्टूबर को उसका एम्स में एमबीबीएस में दाखिला कराने के लिए जाना था। घटना के बाद परिवार के लोग परेशान हैं। डॉ. सुशील पटेल मूल रूप से बबेरू कस्बे के मिलाथू गांव के रहने वाले हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User