झांसी के सुकवा-ढुकवा डैम से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा:दूसरी तरफ मानसून की वापसी से बढ़ रहा टेम्परेचर, आज 34℃ पहुंचेगा पारा

Oct 01, 2026 - 07:14
0
झांसी के सुकवा-ढुकवा डैम से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा:दूसरी तरफ मानसून की वापसी से बढ़ रहा टेम्परेचर, आज 34℃ पहुंचेगा पारा
झांसी में गुरुवार सुबह से तेज धूप निकली है। धूप के साथ उमस भी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम साफ रहने के साथ दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का असर देखने को मिल रहा है। पहले 2 तस्वीर देखिए… सुकवा-ढुकवा डैम का जलस्तर, पानी छोड़ा झांसी और आसपास के जिलों में बीते दिनों हुई लगातार बारिश के चलते सुकवा-ढुकवा डैम का जलस्तर बढ़ गया था। जलस्तर बढ़ने पर बुधवार को डैम से 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद भी जिले के मौसम में बारिश का असर कम होता दिख रहा है और अब धूप तेज होने लगी है। बुधवार को 34.4 डिग्री रहा तापमान इससे पहले बुधवार को झांसी में तेज धूप और उमस का असर रहा। आईएमडी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। हालांकि सुबह और खासकर रात के समय हल्की सर्दी का अहसास शुरू हो गया है। रात में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंचने से मौसम में ठंडक महसूस हो रही है। अगले पांच दिन बढ़ेगा तापमान भारतीय कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि मानसून पश्चिम की ओर वापसी की दिशा में बढ़ रहा है। इसके चलते मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो रहा है। अक्टूबर की शुरुआत में तेज धूप रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 2 से 6 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि रात के समय मौसम में हल्की ठंडक बनी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User