झांसी में आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा:परिजन बोले- करंट लगने के बाद चूल्हे पर गिरने से आग लगी, जांच में जुटी पुलिस

Oct 18, 2026 - 18:26
0
झांसी में आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा:परिजन बोले- करंट लगने के बाद चूल्हे पर गिरने से आग लगी, जांच में जुटी पुलिस
झांसी से सटे हमीरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया- शनिवार को महिला खाना बना रही थी। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में महिला में आग लग गई। तब उसे राठ सीएचसी ले जाया गया। वह आग से 100 प्रतिशत झुलस चुकी थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा रही है। आगे की जांच हमीरपुर पुलिस करेगी। पूरा मामला हमीरपुर के मझगवां कस्बे का है। घर पर अकेली थी महिला मृतका का नाम रुकमणि (35) पत्नी राजू अहिरवार था। वह हमीरपुर के मझगवां कस्बे की रहने वाली थी। उसके 4 बेटे हैं, चारों पढ़ रहे हैं। पति राजू अहिरवार ने बताया- शनिवार सुबह मैं, बेटों और मां के साथ घर के पास मंदिर में आरती में शामिल होने गया था। घर पर पत्नी रुकमणि अकेली थी। वो खाना बना रही थी। थोड़ी देर बाद मां मंदिर से लौटकर आई तो रुकमणि जल रही थी। मां के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पानी डालकर आग को बुझाया। इसके बाद उसे राठ सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User