मऊ में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला:संतुलित खानपान और बीमारियों से बचाव के लिए सावधानियों की जानकारी दी
मऊ में करहां के जमुई-करहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 33 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच कर उनकी समस्याओं के अनुसार उपचार की सलाह दी। जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया गया। मेले में मरीजों को निशुल्क जांच, संतुलित खानपान, नियमित रूप से दवाएं लेने और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजलाल, आयुष चिकित्सक आनंद कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट हंसराज यादव, एनएमए रामविलास यादव, बीएसडब्लू जयप्रकाश यादव, लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार यादव और एएनएम शशि यादव ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)