झांसी में एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत:ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक

Sep 30, 2026 - 16:08
0
झांसी में एक्सीडेंट में पति-पत्नी की मौत:ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालियर-शिवपुरी बाईपास पर झांसी एम्पायर सिटी के सामने ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर को सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर निवासी थे। आज साले की बेटी को लड़के वाले देखने आ रहे थे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों बाइक से सखी के हनुमान मन्दिर जा रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे दोनों ओवरब्रिज पर पहुंचे। यहां उनके बराबर में एक अन्य बाइक भी चल रही थी। चर्चा है कि पीछे से आए किसी भारी वाहन के चालक ने हॉर्न बजाया। इससे बाइक सवार दंपति का सन्तुलन बिगड़ा और बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बालकृष्ण (55) और उनकी पत्नी रामरती (52) के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User